Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

मुर्शिदाबाद में स्कूल वैन की लोकल ट्रेन से टक्कर , तीन बच्चों समेत चार की मौत, कई घायल

श्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह स्कूल वैन की लोकल ट्रेन से टक्कर में तीन स्कूली बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे और वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

17 Jul 2026

मुर्शिदाबाद में स्कूल वैन की लोकल ट्रेन से टक्कर , तीन बच्चों समेत चार की मौत, कई घायल

कोलकाता/मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह स्कूल वैन की लोकल ट्रेन से टक्कर में तीन स्कूली बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे और वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

यह हादसा सुबह करीब सात बजे आजीमगंज-कटवा रेलखंड पर कर्णसुबर्ण स्टेशन और गोविंदपुर रेलवे फाटक के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डाउन लाइन पर निमतिता-कटवा लोकल ट्रेन आ रही थी। इससे कुछ ही देर पहले अप लाइन से हावड़ा जाने वाली नवद्वीप एक्सप्रेस गुजर चुकी थी। आरोप है कि उसके गुजरने के बाद भी रेलवे फाटक बंद नहीं किया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, फाटक खुला देखकर एक स्कूल वैन रेलवे लाइन पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार से आई निमतिता-कटवा लोकल ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में तीन स्कूली बच्चों और एक स्थानीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और रेलवे के अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों और वैन चालक को बचाव दल ने निकालकर मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि गेटमैन कथित रूप से नशे की हालत में था। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और रेलवे प्रशासन ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। रेलवे की जांच टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसी की लापरवाही थी या नहीं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुर्शिदाबाद में स्कूल वैन की लोकल ट्रेन से टक्कर , तीन बच्चो
श्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह स्कूल वैन की लोकल ट्रेन से टक्कर में तीन स्कूली बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे और वैन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News